सरकार ने बुजुर्ग विधवा और दिव्यांगों के पेंशन में वृद्धि कर दी है अब इन पेंशन धारकों को ₹400 के बजाय ₹1100 प्रति महीना मिलने वाले हैं बता दें बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नीतीश कुमार सरकार ने अलग-अलग वर्गों को बड़ी-बड़ी सौगातें दी हैं सरकारी कर्मचारी और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सरकार ने पहले ही सौगात दी है इसके बाद सरकार ने जीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को और कर्मियों को बड़ी राहत दी है।
राज्य सरकार द्वारा इन कर्मियों का मानदेय भी दोगुना कर दिया गया है साथ ही इन कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि के अतिरिक्त राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा साथ ही साथ बता दें जीविका दीदियों को अब सस्ती दर पर लोन भी देने का ऐलान सरकार ने किया है जीविका स्वयं सहायता समूह को ₹300000 से ज्यादा के लोन पर 10 की जगह 7% का ही ब्याज अब देना होगा वर्तमान में सहायता समूह में विभिन्न प्रकार के प्रशासनिक प्रशिक्षण और अन्य कार्यों के लिए लगभग डेढ़ लाख कर्मचारी कार्यरत हैं।
सरकार ने की पेंशन में बढ़ोतरी
सरकार ने बुजुर्ग दिव्यांग और विधवा पेंशन में वृद्धि की घोषणा की है अब पेंशन पाने वाले लाभार्थियों को ₹400 की बजाय ₹1100 हर महीने दिए जाएंगे लाभार्थियों की पेंशन की बड़ी हुई राशि जुलाई महीने से मिलना शुरू होगी सभी लोगों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजी जाएगी।
सरकार के इस फैसले से एक करोड़ 9 लाख 69255 लाभार्थियों को लाभ मिलने वाला है जानकारी के लिए बता दें कि बिहार सरकार द्वारा बुजुर्गों के लिए वृद्धजन पेंशन योजना चलाती है जबकि दिव्यांगों के लिए दिव्यांग पेंशन योजना और महिलाओं के लिए लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का संचालन करती है लाखों की संख्या में लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं अब इन सभी को लाभ बढ़ कर मिलने वाला है।
सरकार ने इन लोगों की भी बढाई सैलरी
बीते दिनों बिहार सरकार द्वारा मुखिया उप मुखिया वार्ड सदस्यों सरपंच उप सरपंच पंचों के मानदेय में डेढ़ गुना वृद्धि की घोषणा की थी इसके बाद मुखिया को हर महीने ₹5000 की जगह 12500 देने का ऐलान किया था वहीं सरपंच को ₹5000 की जगह ₹7500 और उप मुखिया तथा उप सरपंच को ₹2500 के बजाय 3750 दिए जाएंगे इसी तरह अन्य लोगों के मानदेय में भी वृद्धि की है।